खेल

राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी की पंजाब किंग्स में एंट्री, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल द्रविड़ के पूर्व साथी की पंजाब किंग्स में एंट्री, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होने वाला है.

पारस महाम्ब्रे टीम के नए गेंदबाजी कोच, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स में काम कर चुके राजीव कुमार अगले सीजन फील्डिंग कोच का भार संभालते नजर आ सकते हैं.

PBKS के कोचिंग स्टाफ में पारस और राजीव, रिकी पोंटिंग को जॉइन करेंगे, जो अगले सीजन भी पंजाब टीम के हेड कोच बने रहेंगे.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे अब पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच बनने वाले हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स की जगह लेंगे.

वहीं राजीव कुमार फील्डिंग कोच बनेंगे, वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की जगह लेंगे. हैडिन और होप्स ने पिछले महीने ही पंजाब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ है.

पारस म्हाम्ब्रे की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस टीम में रिकी पोंटिंग के साथ काम कर चुके हैं. 2021-2024 तक भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रहे, उस समय उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड के अंडर काम किया था.

उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और उससे एक साल पहले टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. पारस के पास खूब सारा कोचिंग का अनुभव है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने बहुत सुधार किया है. हालांकि वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. IPL 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने केवल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया था.

इस बार हार्दिक पांड्या भी पंजाब टीम के लिए खेलेंगे, जो मुंबई इंडियंस छोड़कर PBKS में आए हैं. उनकी जगह अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में चले गए हैं.

पंजाब किंग्स की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट

रिटेंशन लिस्ट - श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पंड्या (ट्रेड), मार्को जानसेन, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मुशीर खान, बेन ड्वारशुइस, हरप्रीत बराड, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह

<p style="text-align: jus

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।