राजनीति

राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था:पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, लेकिन अब सबकुछ बदल गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल गांधी बोले- 2014 में विपक्ष सदमे में था:पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, लेकिन अब सबकुछ बदल गया

राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था, जिसमें अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। विपक्ष सदमे में था तो यह कहना गलत नहीं होगा। राहुल हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित किया गया। राहुल की स्पीच, 3 बड़ी बातें 1.

हम वर्तमान के साथ भविष्य के लिए लड़ रहे: हम केवल वर्तमान से नहीं लड़ रहे, हम वर्तमान, भूतकाल और भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू से हुआ था। हमारे दो हथियार हैं- सत्य और अहिंसा। हमने देखा है कि हिंसा काम नहीं करती, दया काम करती है। लोगों को समझाना काम करता है। 2.

कुछ लोगों को लगता, वे सब जानते: आपको कई लोग व्यवसायों के शीर्ष पर मिल जाएंगे। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखते हैं। उन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं और राजनीति में हम उन्हें 'फासीवादी' कहते हैं। 3.

फासीवादी किसी की सुनते नहीं: फासीवादी अक्सर चिल्लाते हैं। वे शोर मचाते हैं, चीखते-चिल्लाते हैं और किसी की सुनते नहीं। चूंकि आम लोग दूसरों की बात सुनते हैं, ध्यान देते हैं और विनम्र होते हैं, इसलिए फासीवादियों की आवाज ज्यादा तेज सुनाई देती है। समिट में गिलाउम लॉन्ग के आने पर विवाद, भाजपा बोली- भारत विरोधी एजेंडा चलाने वाले यहां क्यों कांग्रेस ने इस भारत समिट में इक्वाडोर के पूर्व विदेश मंत्री गिलाउम लॉन्ग को भी बुलाया।

वे CEPR (सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च) में सीनियर रिसर्च फेलो और 'द हेग ग्रुप' के सीनियर डिप्लोमैटिक एडवाइजर बताए गए हैं। उन्हें हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट 2026 में वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। विवाद क्यों है?

भाजपा का आरोप है कि लॉन्ग की संस्था CEPR को 2021 में जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन सोसाइटी पॉलिसी सेंटर से 4.20 लाख डॉलर (करीब 3.8 करोड़ रुपए) की फंडिंग मिली थी। भाजपा की आपत्ति क्या है?

कार्यक्रम में 115 स्पीकर नहीं आए, दावा- उन्हें वीजा नहीं मिला कार्यक्रम में 70 देशों के 315 स्पीकर्स को शामिल होना था। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राहुल गांधी ने हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट में कहा कि 2014 के चुनावों ने राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया, जहाँ पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, पर अब चुनावी व्यवस्था में भारी धनराशि का इन्फ्लो हुआ। यह विषय वर्तमान चुनावी रणनीतियों और विपक्ष की स्थिति पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे आर्थिक शक्ति ने राजनीति को नया रूप दिया, जिससे चुनावी गतिशीलता बदल गई। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनावी खर्च बढ़ने से सामान्य नागरिकों के लिए उम्मीदवार

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।