व्यापार

राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं; अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं; अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

राहुल गांधी ने रविवार को BJP और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों संगठनों को 'असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी' बताया। राहुल ने कहा कि इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है। राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की।

इस मूर्ति में भगवान शिव और माता पार्वती एक ही स्वरूप में दिखाई देते हैं। राहुल ने लिखा, 'मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है।' राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी।

जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं। 17 नवंबर: शिव-पार्वती की मूर्ति शेयर की थी राहुल ने 17 नवंबर को 12वीं सदी के एक मंदिर में बनी मूर्ति की तस्वीर शेयर की थी। इसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। तब राहुल ने लिखा था, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ राहुल की पोस्ट में सोनिया-राजीव की फोटो हिमंत बोले- भगवान के रूप में इंसानों को दिखाना अहंकार राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है।

यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।' उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है। माता-पिता के रिश्ते पर बयान से हुआ था विवाद 15 नवंबर को राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जिस पर विवाद हुआ था। राहुल ने अपने माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते को याद करते हुए कहा था कि खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मी बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था।

जब वे दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह नहीं देख

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।