राहुल गांधी बोले- संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए:न्याय मिलेगा; वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR पर शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी गुरुवार शाम 4 बजे चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने लिखा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और आयोग के भीतर कथित मतभेदों की खबर सामने आई थी।
दरअसल, राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। राहुल ने 2025 में वोट चोरी के आरोप में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं 4 नवंबरः राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी राहुल गांधी ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बिहार में हरियाणा की ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है।
राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...
18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- 'मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।' राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। पढ़ें पूरी खबर...
7 अगस्त- राहुल ने वोटर लिस्ट में अवैध नाम जोड़ने के आरोप लगाए राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी ने गुरुवार शाम 4 बजे चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का इरादा जताया। यह विषय चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि SIR के दौरान आयोग के भीतर मतभेदों की रिपोर्टें सामने आई हैं, और गांधी ने संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश होने का दावा किया है। यदि गड़बड़ियाँ साबित हों तो चुनावी निष्पक्षता पर असर पड़ेगा, जिससे मतदाताओं का विश्वास घट सकता है और राजनीतिक स्थिरता पर प्रश्न