देश

राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब 'वो' किधर है, तो बोले- दोस्त है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब 'वो' किधर है, तो बोले- दोस्त है

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गयाा कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- "अब वह एक दोस्त हैं।" इवेंट के बाद X पर एक पोस्ट में राहुल ने यह भी बताया कि इस दौरान अचानक बचपन से अब तक की कई यादें ताजा हो गईं।

दरअसल, कार्यक्रम में राहुल ने अपने माता-पिता, राजीव और सोनिया के रिश्ते पर बात की। राहुल ने बताया कि वह कैम्ब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस रेस्टोरेंट में गए थे, क्योंकि वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे। वर्सिटी रेस्टोरेंट में गर्लफ्रैंड के साथ जाने का किस्सा सुनाया राहुल गांधी ने बताया कि कैसे एक रेस्टॉरेंट में हुई एक सामान्य सी बातचीत से एक रिश्ता बन गया।

राहुल ने कहा- "मेरे माता-पिता के बारे में कई तरह की कहानियां मशहूर थीं। इनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे 'वर्सिटी रेस्टॉरेंट' में मिले थे। राहुल बोले- कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं।' मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता कहां मिले थे...

मैं वहां जाकर बैठ गया। वेटर मेन्यू लेकर आया, तो मैंने उससे कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।' उसने मेरी तरफ देखा और बोला, 'ओह, वे लोग?

मैं उन्हें जानता हूं।' मैंने पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'हां, वे दोनों। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।' राहुल ने कहा- प्यार में पड़ना है तो जाइए, लेकिन…..

राहुल ने किस्सा आगे बढ़ाते हुए कहा- जब वेटर से पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उन्होंने ‘चिकन चैसर’ लेने की सलाह दी। इसके बाद राहुल बोले- सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां कभी 'चिकन चैसर' मत खाइयेगा। राहुल ने सोनिया की ओर इशारा करते हुए कहा- “उन्हें शायद याद है कि यह बहुत शानदार था, जबकि खाना बहुत ही खराब था।” राजीव गांधी की हत्या के बाद बदली मां की जिंदगी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार ने जिंदगी के दो महत्वपूर्ण सहारे खोए।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र किया। राजीव गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी की ज

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले जाने की खबर एक निजी घटना को सार्वजनिक मंच पर लाती है, जिससे उनके निजी जीवन की चर्चा बढ़ती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनैतिक हस्तियों के निजी संबंधों पर प्रकाश डालता है, जो अक्सर मीडिया और जनता की जिज्ञासा का केंद्र बनते हैं। ऐसी रिपोर्टें आम जनता में उनके चरित्र और निर्णयों के प्रति धारणा को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे राजनीतिक विश्वास और व्यक्तिगत छवि पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।