राहुल गांधी के घर पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन:प्रदर्शन, SIR और दिल्ली प्रदूषण पर सरकार को घेरा; पिछले महीने हाईटी पर बुलाया था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिवाली से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने BJP पर शासन, नागरिकता और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर निशाना साधा। कार्यक्रम का मकसद त्योहार के माहौल में मिलना-जुलना था। लेकिन यह BJP के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक हमले में बदल गया।
कांग्रेस नेताओं ने BJP के देशभर में प्रदर्शनों, SIR और दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सवाल उठाए। यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी ने दिवाली पार्टी रखी है। इसके पहले वे 13 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक नेताओं को चाय पर बुला चुके हैं। आज का इवेंट केवल कांग्रेस नेताओं के लिए था। इसमें अध्यक्ष खड़गे समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, CWC सदस्य और प्रदेश प्रभारी समेत बड़ी संख्या में सीनियर नेता पहुंचे।
राहुल की दिवाली पार्टी की 2 तस्वीरें… पार्टी में शामिल नेताओं के बयान… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… बृजभूषण बोले- राहुल गांधी बिना पिए नशे में हैं: भगवंत मान पीते होंगे, लेकिन दिन में नहीं; कांग्रेस सांसद के तंज पर भड़के गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी हर बार विवादित बयान देते हैं।
वह बिना पिए ही नशे में हैं। उनका नशा उतरता ही नहीं है। उन्हें अपना नशा कम करना चाहिए। बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को एजेंसी ANI से बातचीत में राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुंह से शराब की बदबू आने की बात कही थी। पूर्व सांसद ने कहा- यह अच्छा कटाक्ष नहीं है।
हम नहीं मानते कि वहां के मुख्यमंत्री के मुंह से बदबू आती होगी। पीते होंगे, लेकिन दिन में तो नहीं पीते होंगे।पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar