राहुल गांधी हैदराबाद में डिलीवरी बॉय-कैब ड्राइवरों से मिलेंगे:तेलंगाना में 14 नवंबर को गिग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड शुरू होगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के कार्यक्रम और रैली में शामिल होंगे। इस दौरान डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वर्कर्स राहुल के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखेंगे। कार्यक्रम हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) के पास होगा।
इसके साथ गिग वर्कर्स की छोटी रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी होगी, जो राज्य में उनके लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा। कार्यक्रम में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी।
राहुल गांधी इनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। तेलंगाना में 2 जून से लागू है गिग वर्कर्स का कानून तेलंगाना सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 बनाया है। यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है।
अब 14 नवंबर को इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था वादा तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन के मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा गिग वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और बाद के चुनाव अभियानों के दौरान वर्कर्स से उनके कल्याण के लिए कदम उठाने का वादा किया गया था।
अब कानून के नियमों और वेलफेयर बोर्ड को अधिसूचित करने की तैयारी है। वर्कर्स की रैली में किसी राजनीतिक संगठन की भागीदारी नहीं होगी। वर्कर्स अपनी खुशी जाहिर करने और कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों के प्रति आभार जताने के लिए इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी की गिग वर्कर्स और ड्राइवरों से मुलाकातें 1.
7 मई 2023- बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय और गिग वर्कर्स से मुलाकात। 2. 21 सितंबर 2023- दिल्ली में रेलवे कुलियों से मुलाकात। 3. 28 नवंबर 2023- हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर और डिलीवरी बॉय से मुलाकात। 4.
19 अगस्त 2024- उबर कैब ड्राइवर के साथ यात्रा। 5. 28 अगस्त 2024- DTC बस ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल से मुलाका। 6. 6 फरवरी 2026- संसद भवन में गिग वर्कर्स के प्रतिनिधिय
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी हैदराबाद में गिग वर्कर्स से मिलने जा रहे हैं, जहाँ 14 नवंबर को तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए कल्याण बोर्ड शुरू होगा। यह कार्यक्रम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं के कर्मचारियों को एक मंच देगा, जहाँ वे अपनी समस्याएँ और मांगें रख सकेंगे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गिग वर्कर्स की बढ़ती संख्या और उनकी असुरक्षित कार्य स्थितियाँ राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। यदि कल्याण बोर्ड के तहत बेहतर नियम और सुरक्षा लागू होती है, तो आम जनता को भी बेहतर परिवहन और