मनोरंजन

राहुल गांधी के मंच पर दिखेगा Gen-Z का जलवा:इंदौर के रैपर लश-करी, राघव चैतन्य और V.Unbeatable Dream Team की होगी प्रस्तुति

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल गांधी के मंच पर दिखेगा Gen-Z का जलवा:इंदौर के रैपर लश-करी, राघव चैतन्य और V.Unbeatable Dream Team की होगी प्रस्तुति

19 सितंबर इंदौर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और खासकर Gen-Z को जोड़ने के लिए म्यूजिक और डांस का खास इंतजाम किया गया है। राहुल गांधी के विद्यार्थियों से संवाद से पहले सिंगर राघव चैतन्य, इंदौर के रैपर लश-करी और अमेरिका गॉट टैलेंट विजेता डांस ग्रुप V.Unbeatable Dream Team प्रस्तुति देंगे।

कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान तय कर लिया है। शुक्रवार को शहर कांग्रेस की ओर से IDA में 10,08,175 रुपए जमा किए गए। इसके बाद तीन दिन के लिए मैदान आवंटन की मंजूरी मिली है। सबसे पहले राघव देंगे प्रस्तुति कार्यक्रम में सबसे पहले राघव चैतन्य अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद लश-करी रैप परफॉर्मेंस से युवाओं को जोड़ेंगे। V.Unbeatable Dream Team अपने एक्रोबेटिक और हिप-हॉप डांस से मंच पर धमाल मचाएगी। तीनों कलाकारों की प्रस्तुति के लिए स्टेज को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स इन कलाकारों को बुलाने के पीछे कांग्रेस की रणनीति युवाओं और Gen-Z तक कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाना है।

तीनों की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। राघव चैतन्य के इंस्टाग्राम पर करीब 1.80 लाख, जबकि लश-करी के करीब 4.98 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। V.Unbeatable Dream Team भी अपने डांस और स्टंट परफॉर्मेंस के कारण युवाओं के बीच लोकप्रिय है। राघव चैतन्य- आवाज के लिए पहचाने जाते हैं राघव चैतन्य बॉलीवुड के चर्चित प्लेबैक सिंगर हैं।

उनकी आवाज और रोमांटिक गानों को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। लश-करी- Gen-Z के बीच रैप का क्रेज लश-करी रैप और हिप-हॉप म्यूजिक के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी है। उनके रैप और परफॉर्मेंस का अंदाज युवाओं को आकर्षित करता है।

V.Unbeatable Dream Team- डांस के साथ खतरनाक स्टंट V.Unbeatable Dream Team अपने हिप-हॉप, एक्रोबेटिक्स और हाई-एनर्जी डांस के लिए दुनियाभर में पहचान बना चुका है। अमेरिका गॉट टैलेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली। अब तक इन शहरों में आयोजित हो चुका कार्यक्रम अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुका है।

यहां भी इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी। दिल्ली से आई टीम ने संभाली तैयारियां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राहुल गांधी की टीम के केवी बैजू सहित अन्य सदस्य दिल्ली से इंदौर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई।

नेताओं को कार्यक्रम के प्रचार और भीड़ जुटाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विधानसभावार प्रचार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए हैं। NSUI ने बनाए 32 जोन युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए NSUI ने इंदौर को 32 जोन में बांटा है। प्रदेश के अन्य जिलों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

युवा कांग्रेस की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। कोचिंग, लाइब्रेरी, स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है। विद्यार्थियों से यह भी जानकारी ली जा रही है कि वह किन मुद्दों को उठाना चाहते हैं। ये खबर भी पढ़ें...

राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था से भारतीय युवा निराश राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए बनाया गया था। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा कि उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा क्यों उठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।