राजनीति

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से बहस करने की चुनौती देने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और BJP की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने उन पर पलटवार किया है.

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से सवाल किया कि आप चर्चा के लिए इतने उत्सुक होने का दावा कैसे कर सकते हैं, जब आप दूसरे पक्ष को सुनने के लिए संसद में रुकते तक नहीं हैं?

वित्त मंत्री ने मंगलवार (3 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, राहुल जी, आप प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए स्थान चुनने को कहते हैं.

वह स्थान पहले से ही उपस्थित हैं- संसद, जहां आप नेता प्रतिपक्ष हैं.

कल ही, गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर (SIR) और ईवीएम (EVM) पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का प्रस्ताव रखा था.

आप संसद में चर्चा के लिए वही उत्साह क्यों नहीं दिखाते जो आप सोशल मीडिया पर चुनौतियां देते समय दिखाते हैं?

उत्तर मांगने के साथ उसे सुनने का दायित्व भी होता है- सीतारमण

सीतारमण ने कहा, उत्तर मांगने के साथ-साथ उन्हें सुनने का दायित्व भी होता है.

ऐसे कई अवसर आए हैं, जब आपने और आपके दल ने संसद से तब वाक आउट किया है जब सरकार आपके आरोपों का उत्तर दे रही थी.

आप चर्चा के लिए इतने उत्सुक होने का दावा कैसे कर सकते हैं जब आप दूसरे पक्ष को सुनने के लिए रुकते तक नहीं हैं?

Rahul ji, you ask the Prime Minister to choose a venue for a debate. There is already one: Parliament, where you happen to be the LoP.

Just yesterday, Home Minister Shri @AmitShah offered a special session to debate SIR and EVMs.

Why not show the same enthusiasm for a debate in Parliament that

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।