राहुल गांधी के पोस्ट पर किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया तो भड़की कांग्रेस, कहा- ‘ये खौफ है...’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से की टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की रातों की नींदें उड़ा दी हैं.
उन्होंने कहा कि रिजिजू ने रात 1:45 बजे X प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया था.
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनकी उम्र में उन्हें जल्दी सोना और जल्दी उठना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी का ये खौफ है, जिसकी वजह से सरकार के मंत्री देर रात ट्वीट करने में व्यस्त हैं.
दूसरा किरेन रिजिजू चुनिंदा आरोप लगा रहे हैं.
वह दुनिया को यह नहीं बताते कि 1962 के युद्ध के बाद उनके अपने गांव पर कब्जा हुआ था, जिसे भारत ने अपने डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए वापस हासिल कर लिया था.
कांग्रेस के मजबूत अर्थव्यवस्था को बनाया- श्रीनेत
सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार (21 नवंबर, 2026) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, हकीकत ये है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था को बनाया.
कांग्रेस ने PSUs बनाए, चाहे वो AIIMS हो, IITs हों या BHEL हों, जिन संस्थानों को प्रधानमंत्री मोदी बेचने में जुटे हैं और कांग्रेस ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा को गति दी.
#WATCH | Delhi: On Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju's X post, Congress leader Supriya Shrinate says, "... Kiren Rijiju has tweeted at at night.
I think at his age, he needs to sleep earlier and wake up early.
But it is the fear of Rahul Gandhi that ministers in the government are busy tweeting at am. He is making selective charges. His own village's occupation after the 1962 war.
He does not tell the world that the occupation was reversed because India worked through its diplomatic channels. The reality is that the Congress in power has built a strong economy.
📡 स्रोत: ABP Live