राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने देश को दी दिवाली पर शुभकामनाएं, कहा- 'पूरे भारत में...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी.
उन्होंने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें.
यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
उन्होंने कहा कि मैं भगवान गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो.
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔 हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। https://t.co/1HFUX5eDxL
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2026
खरगे ने दी दिवाली की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे.
मेरी ओर से तथा कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे। हमारे समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदै
📡 स्रोत: ABP Live