राजनीति

राहुल के कार्यक्रम के लिए 5 एकड़ में हाईटेक डोम:1 लाख लोग बैठ सकते हैं, उत्तर दिशा में होगा मंच; कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नो एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल के कार्यक्रम के लिए 5 एकड़ में हाईटेक डोम:1 लाख लोग बैठ सकते हैं, उत्तर दिशा में होगा मंच; कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नो एंट्री

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर दौरे से पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब 5 एकड़ क्षेत्र में हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें करीब एक लाख छात्रों के बैठने की क्षमता होगी। इसे इंदौर में अब तक तैयार किए गए बड़े डोम में से एक बताया जा रहा है।

सबसे खास है कि यहां 1 लाख युवाओं के बैठने की क्षमता है। राहुल का मंच उत्तर दिशा में होगा। वहीं आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एंट्री नहीं है। बारिश के कारण फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ की स्थिति है। इसके बावजूद तैयारियां लगातार जारी हैं। मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार करने के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी डाली जा रही है और जमीन को समतल किया जा रहा है।

बारिश की संभावना को देखते हुए डोम की संरचना और अन्य इंतजाम भी उसी हिसाब से किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले छात्रों को परेशानी न हो। सबसे पहले देखिए कार्यक्रम की तैयारियों की 5 तस्वीरें...

ढाई लाख वर्गफीट में तैयार हो रहा डोम कार्यक्रम स्थल पर करीब ढाई लाख वर्गफीट क्षेत्र में डोम लगाने की तैयारी है। डोम का सामान बड़े ट्रकों के जरिए लगातार मौके पर पहुंच रहा है। बताया गया कि इसके लिए भोपाल से सामग्री मंगाई जा रही है। बारिश के बीच मजदूरों और तकनीकी टीमों ने काम संभाल रखा है।

एक ओर मैदान में मिट्टी डालकर उसे मजबूत और समतल किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर डोम की संरचना खड़ी करने का काम चल रहा है। उत्तर दिशा में बनेगा राहुल गांधी का मंच कार्यक्रम स्थल के लेआउट के मुताबिक राहुल गांधी का मंच उत्तर दिशा में तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक मंच तक नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामान्य आवाजाही नहीं होगी।

मैदान में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। कांग्रेस का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को राजनीतिक सभा के तौर पर आयोजित नहीं किया जा रहा है और इसमें मुख्य फोकस छात्रों पर रहेगा। पीछे के रास्ते से मंच तक पहुंचेंगे राहुल छात्रों के लिए मुख्य प्रवेश रीजनल पार्क की ओर से रखा गया है।

वहीं राहुल गांधी के मंच तक पहुंचने के लिए अलग रास्ता बनाया जा रहा है। वे पीछे के रास्ते से सीधे मंच तक पहुंचेंगे। इस रास्ते पर राहुल गांधी की कार के अलावा किसी अन्य वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वीआईपी मूवमेंट को छात्रों की आवाजाही से अलग रखने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली की टीम संभाल रही तैयारियों की कमान कार्यक्रम की तैयारियों के लिए दिल्ली से टीम इंदौर पहुंची है। यह टीम डोम, मंच, मैदान के लेआउट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दे रही है। तैयारियों की निगरानी में स्थानीय संगठन के बजाय दिल्ली से आई टीम की भूमिका प्रमुख है। डोम की डिजाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं से जुड़े कई फैसले इसी टीम की निगरानी में लिए जा रहे हैं।

अब देखिए वे तस्वीरें जो पीसीसी ने जारी की...

कार्यक्रम में बारिश सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस नेता दिलीप सुरागे ने बताया कि फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर सबसे बड़ी चुनौती बारिश है। लगातार बारिश के कारण मैदान में कीचड़ हो रहा है। इसे देखते हुए पहले मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोम का काम भी तेजी से चल रहा है, ताकि बारिश की स्थिति में भी छात्रों को कार्यक्रम के दौरान परेशानी न हो।

इसके साथ ही पार्किंग और आने-जाने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अब मैदान तैयार करने से लेकर डोम खड़ा करने तक की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। बारिश के बीच आयोजन स्थल को समय पर तैयार करना आयोजकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। पहले स्टेडियम, फिर मैदान और अब एनओसी का पेंच राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शुरुआत से ही आयोजन स्थल और अनुमति का मामला उलझा रहा।

कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने के बाद तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। इसके बाद कांग्रेस ने वैकल्पिक स्थल तलाशे और रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान पर सहमति बनी। मैदान के लिए कांग्रेस ने 10.08 लाख रुपए जमा किए। अब आईडीए से अनुमति मिलने के बाद आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

1.

पहला पेंच : नेहरू स्टेडियम नहीं मिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को पहली पसंद बनाया था। यहां आयोजन की अनुमति मांगी गई, लेकिन स्टेडियम की उपलब्धता और उपयोग से जुड़े नियमों के चलते अनुमति नहीं मिल सकी। वेन्यू तय नहीं होने के कारण 12 सितंबर का कार्यक्रम टल गया और नई तारीख 19 सितंबर तय की गई। 2.

दूसरा पेंच : वैकल्पिक मैदानों की तलाश स्टेडियम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रशासन के सामने दूसरे स्थलों के विकल्प रखे। कई जगहों पर विचार के बाद रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए के मैदान को कार्यक्रम के लिए चुना गया। हालांकि, नया स्थल तय होने के बाद भी अनुमति की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगा। 3.

तीसरा पेंच : आईडीए की जमीन पर अनुमति रीजनल पार्क के सामने का मैदान आईडीए के अधीन है। कांग्रेस ने यहां कार्यक्रम के लिए आवेदन किया। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना को देखते हुए कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया गया। यानी मैदान की उपलब्धता के साथ प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी था। 4.

चौथा पेंच : पुलिस की एनओसी कार्यक्रम में बड़ी भीड़ जुटने की संभावना ने पुलिस के सामने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की चुनौती बढ़ा दी। कांग्रेस की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया है। ऐसे में वीआईपी सुरक्षा के साथ ट्रैफिक, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका अहम हो गई। 5.

पांचवां पेंच : 10.08 लाख रुपए जमा वेन्यू तय करने की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने आईडीए के मैदान के लिए 10.08 लाख रुपए जमा किए। इसके बाद मैदान को कार्यक्रम के लिए आगे बढ़ाया गया। कांग्रेस ने इस स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया है। 6.

छठा पेंच : अनुमति से पहले तैयारियां औपचारिक अनुमति की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कांग्रेस ने मैदान पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इससे अनुमति को लेकर स्थिति और चर्चा में आई। अब आईडीए की मंजूरी मिलने के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। 7.

अब रास्ता साफ, लेकिन सुरक्षा बड़ी चुनौती आईडीए से मैदान की मंजूरी मिलने के बाद 19 सितंबर को कार्यक्रम कराने का रास्ता साफ हुआ है। अब पुलिस और प्रशासन के सामने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की चुनौती है। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग प्लान तैयार करना होगा। ये खबर भी पढ़ें...

राहुल गांधी से पहले MP आएंगे नितिन नबीन-मोहन भागवत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। नबीन के लिए मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।