राहुल ने शिव-पार्वती की फोटो शेयर की:ट्रोलिंग पर बोले- भाजपा-RSS नफरत छोड़ें; कल कहा था- सोनिया पिता राजीव की गोद में बैठती थीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राहुल गांधी ने मंगलवार को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ ये पूरा मामला सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की सोमवार को ऑफिशियल लॉन्चिंग के समय माता-पिता का किस्सा सुनाने से जुड़ा है।
राहुल ने बताया था, ‘हर बार खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था। दोस्तों के घर जाकर जब उन्होंने ऐसा नहीं देखा तो वे उनसे पूछते थे कि उनकी मां पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।’ असम सीएम ने कहा- 'सॉरी मैडम, आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा सके राहुल के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के रिएक्शंस राहुल के सोनिया-राजीव गांधी के रिश्ते पर दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर 2 तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
एक तरफ राहुल को निजी पारिवारिक बातें सार्वजनिक मंच पर साझा करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोग उनके बयान को माता-पिता के बीच प्यार और अपनापन जताने वाली बचपन की याद बता रहे हैं। ट्रोल करने वाले यूजर्स उनके बयान को लेकर मीम्स बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि सोनिया की किताब के लॉन्च जैसे कार्यक्रम में ऐसी निजी बात बताने की क्या जरूरत थी।
कुछ यूजर्स ने राहुल के बयान को असहज करने वाला बताया, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि माता-पिता के रिश्ते में प्यार जताने के तरीके को मजाक का विषय नहीं बनाना चाहिए। ------------------ यह खबर भी पढ़ें किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की दिल्ली में 16 नवंबर को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई।
कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, के
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी ने शिव‑पार्वती की तस्वीर साझा कर ट्रोलिंग के बीच भाजपा‑RSS पर नफरत छोड़ने का आह्वान किया। यह विषय राजनीतिक आलोचना और धार्मिक प्रतीक के उपयोग के बीच के टकराव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी घटनाएँ भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का कारण बन सकती हैं, और राजनीतिक संवाद को प्रभावित कर सकती हैं। आम जनता पर इसका असर भावनात्मक स्तर पर हो सकता है, जिससे कुछ लोग एकता और प्रेम की ओर प्रेरित हो सकते हैं, जबकि अन्य इसे पक्षपातपूर्ण कथन के रूप में