देश

राहुल के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, लगाई फटकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राहुल के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, लगाई फटकार

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिकाओं पर भारतीय निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। ये याचिकाएं राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर की गई हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका को कोई डरा नहीं सकता। राहुल गांधी का सीधे नाम लिए बिना CJI ने कहा कि हम नोटिस जारी कर रहे हैं लेकिन एक याचिकाकर्ता के तरीकों को लेकर हम सवाल पूछना चाहते हैं। दरअसल कई वकीलों ने राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट में आने के तरीके को लेकर आपत्ति जताई है।

CJI ने कहा कि कोर्ट के बाहर क्या कहा जा रहा है और कोर्ट के अंदर क्या कहा जा रहा है, हमें सब पता है। हम जमीनी हकीकत से अनजान नहीं हैं और हमें हर चीज़ की जानकारी रहती है।

फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।