'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा ट्विस्ट, जनता तय करेगी कौन बनेगा रूलर और कौन वर्कर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है और इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. सीजन 2 को एक्स क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे.
अब दर्शकों को भी गेम शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स की किस्मत पर असर डालने की खास पावर मिलेगी.
दर्शकों के हाथ होगी खास पावर
पिछले सीजन के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने आपस में तय किया था कि किसे गोल्डन ब्रीफकेस मिलेगा और कौन रूलर बनेगा.
बाकी कंटेस्टेंट्स को बेसमेंट में वर्कर्स के तौर पर रहना पड़ा था, जहां उन्हें दोबारा ऊपर आने के लिए गेम खेलना था.
हालांकि, सीजन 2 में इस फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है.
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार दर्शक तय करेंगे कि कौन सा कंटेस्टेंट रूलर बनेगा और किसे गेम की शुरुआत वर्कर के तौर पर करनी होगी.
प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'इस बार 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स की किस्मत नीलाम होगी.
भारतीय रियलिटी शोज के इतिहास में पहली बार आप ही शो के मेकर्स हैं और पावर आपके हाथ में है. 'राइज एंड फॉल' का गेम शुरू होने से पहले आप तय करेंगे कि हर कंटेस्टेंट की वैल्यू कितनी होगी- 4 लाख रुपये, 3.5 लाख रुपये या 75 हजार रुपये.
याद रखिए, आप जो वैल्यू तय करेंगे, उसी रकम के साथ कंटेस्टेंट्स टावर में एंट्री करेंगे और यही रकम उनका गेम बदल सकती है. यही उनकी राइज या फॉल भी तय कर सकती है.'
ये भी पढ़ेंः 78 के हुए महेश भट्ट, परिवार संग मनाया बर्थडे, सेलिब्रेशन में नहीं दिखे आलिया-रणबीर
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https
📡 स्रोत: ABP Live Film