खेल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला:अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी; फैंस को विस्फोटक पारी की उम्मीद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला:अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी; फैंस को विस्फोटक पारी की उम्मीद

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोहा में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। इस महीने क्रिकेट में तीसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

इससे पहले अंडर-19 एशिया कप में 2 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। पवन सर्राफ ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें बोल्ड किया था। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया था। वैभव ने तीसरे ओवर में अपनी पहली बाउंड्री लगाई थी। टी-20 के बाद अब 50 ओवर के फॉर्मेट में परीक्षा टी-20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह टूर्नामेंट एक नई चुनौती लेकर आया है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 50 ओवर के प्रारूप में खेला जा रहा है। ऐसे में वैभव की बल्लेबाजी और पारी को संभालने की क्षमता पर खास नजर रहेगी। वह हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी भी कर चुके हैं। हालांकि, एक मैच खेलने के बाद वह इंडिया ए टीम से जुड़ गए थे। अब इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।

पाकिस्तान ने 2023 के फाइनल में भारत को हराया था दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। भारत ने नेपाल को 306 रन से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने UAE को 61 रन से शिकस्त दी थी। भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच पिछली 5 भिड़ंत में 3 बार इंडिया को जीत मिली है। पाकिस्तान 2 बार जीता हैं।

इसी टूर्नामेंट में 2023 के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब पाकिस्तान-A ने भारत-A को 128 रन से हराकर खिताब जीता था। 13 साल से खिताब का इंतजार कर रही टीम इंडिया भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में खिताब जीते हुए 13 साल हो चुके हैं। साल 2013 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

इसके बाद टीम दो बार फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप के नाम से जाना जाता है। नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम इस बार खिताबी सूखे को खत्म करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाना चाहेगी।

TIME100 नेक्स्ट इंडिया सूची में वैभव क्रिकेट के मैदान पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने गुरुवार को पहली बार जारी की गई अपनी 'TIME100 Next India' सूची में उन्हें जगह दी है। यह सूची देश की 100 उभरती प्रभावशाली हस्तियों को पहचान देती है।

कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने वाले वैभव के लिए यह उपलब्धि क्रिकेट के मैदान से बाहर भी उनकी बढ़ती पहचान को दर्शाती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखा चुके हैं आक्रामक अंदाज वैभव हाल के दिनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी।

दोनों ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन जोड़ दिए। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 43 गेंदों में 133 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।