रायसेन में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायसेन जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक हुई।
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 10 लाख 3 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 5 लाख 23 हजार 363 पुरुष, 4 लाख 79 हजार 775 महिलाएं और 19 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1384 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी।
इनका निराकरण 28 दिसंबर तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं।
-------- बाइट – मनोज उपाध्याय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर, रायसेन
रायसेन में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित
जिले में कुल 10,03,157 मतदाता दर्ज 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति
4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायसेन जिले में मतदाता सूची का नया प्रारूप प्रकाशित हुआ है, जो फोटो आधारित और संक्षिप्त है। यह 2027 के विशेष पुनरीक्षण के तहत तैयार किया गया है। यह कदम चुनावी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से है, ताकि मतदाता पहचान में त्रुटियाँ घटें और चुनावी प्रक्रियाएँ सुचारू हों। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि पंजीकरण में आसानी, गलत नामों की कमी और चुनावी भागीदारी में सुधार। इससे चुनावी धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा।