राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बस्तर, 25 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ के मध्य भाग के कई जिलों में भी कल से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर और भिलाई सहित कई शहरों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। धमतरी स्थित रविशंकर सागर गंगरेल बांध तथा मुरमसिल्ली बांध लबालब हो गए हैं। गंगरेल बांध के पांच रेडियल गेट खोल दिए गए हैं।
लगातार बारिश के चलते गरियाबंद जिला मुख्यालय का संपर्क राजधानी रायपुर से टूट गया है। जिल के अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-एक सौ तीस पर पैरी और सोंढूर नदी के संगम स्थल पंटोरा में सड़क पर पानी आने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।
इस बीच, भारी बारिश के चलते बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, सुकमा, धमतरी और गरियाबंद जिले में स्कूलो में छुट्टी घोषित कर दी गई। इसके अलावा आज होने वाली बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।