राजगढ़- ब्यावरा में 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा संगम, 600 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला रोजगार कार्यालय राजगढ़ द्वारा कल 14 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई ब्यावरा में जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस मेले में करीब 8 कंपनियां भाग लेंगी और 600 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे। 10वीं से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष के युवा इसमें शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 13 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। मेले में प्रवेश और सहभागिता पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।