राज्य

राजगढ़- खिलचीपुर में 9 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 450 पदों पर भर्ती

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजगढ़-  खिलचीपुर में 9 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 450 पदों पर भर्ती

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर देने के लिए युवा संगम रोजगार मेला कल 9 सितंबर को शासकीय आईटीआई खिलचीपुर के नवीन भवन, जीरापुर रोड पर आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

मेले में 5 से 7 कंपनियां शामिल होंगी और इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, उत्पादन, कृषि व फर्टिलाइजर सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 450 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को 13 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिल सकता है।

10वीं से स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। इच्छुक आवेदकों को पहले mprojgar.gov.in पर रोजगार पंजीयन कराना होगा। मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आवेदकों को अपने आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।