राज्य

राजगढ़- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 16 अक्टूबर को तलेन में होगा उद्यम संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजगढ़- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 16 अक्टूबर को तलेन में होगा उद्यम संवाद

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी 16 अक्टूबर को राजगढ़ जिले के तलेन नगर परिषद में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसंवाद, निरीक्षण और लंबित शिकायतों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।