भोपाल

राजगढ़- पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दिवस 29 सितम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजगढ़- पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दिवस 29 सितम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में 29 सितम्बर को मतदान निर्धारित है। मतदान दिवस को सामान्य अवकाश एवं परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितम्बर को विकासखण्ड सारंगपुर की ग्राम पंचायत सुल्तानिया एवं विकासखण्ड नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत ढाबला के सरपंच पद के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजगढ़ जिले में 29 सितंबर को पंचायत उप निर्वाचन के मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग और कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार लिया गया है, ताकि मतदाताओं को मतदान में भाग लेने का आसान अवसर मिल सके। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय चुनावों में भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: लोगों को मतदान के लिए काम से छुट्टी मिलती है, जिससे चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।