राजगढ़ में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप 5 अक्टूबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजगढ़ जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप का आयोजन 5 अक्टूबर से किया जाएगा। भर्ती कैंप जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से विभिन्न जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में आयोजित होंगे।
कैंप 5 अक्टूबर को नरसिंहगढ़ से शुरू होकर 17 अक्टूबर को राजगढ़ में समाप्त होगा। सभी स्थानों पर समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
भर्ती के लिए 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु और 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले युवा पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड और दो फोटो साथ लाने होंगे। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।