राजनाथ सिंह आज से दो दिन के ताजिकिस्तान दौरे पर रहेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 19, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के ताजिकिस्तान दौरे पर रहेंगे। वे 19 और 20 अक्टूबर को राजधानी दुशान्बे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा होगी।
खास तौर पर व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, नवाचार तथा सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में एससीओ के तहत जारी विभिन्न सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के साथ संगठन के वित्तीय और संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
भारत लंबे समय से एससीओ के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। स्टार्टअप और नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में भी भारत लगातार क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। दुशान्बे की यह बैठक भारत को एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर देगी।
इससे पहले शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक 18 नवंबर 2025 को मॉस्को में हुई थी, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया था।
फोटो- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं शासनाध्यक्ष परिषद के लिए है, जहाँ भारत के प्रतिनिधित्व से बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा होगी। यह विषय अंतरराष्ट्रीय रणनीति और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। खबर का महत्व यह है कि भारत की विदेश नीति में ताजिकिस्तान के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का संकेत मिलता है, जिससे व्यापार, निवेश और बुनियादी ढाँचे के प्रोजेक्ट्स में नए अवसर पैदा हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर बेहतर व्यापारिक चैनलों, रोजग