राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया नौसेना का पहला फ्लीट सपोर्ट शिप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 06, नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आज देश को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विशाखापत्तनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे पहले फ्लीट सपोर्ट शिप यानी FSS-1 को लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने FSS-5 की नींव यानी कील रखी।
रक्षा मंत्री ने शिपयार्ड में अपग्रेड किए गए स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का भी उद्घाटन किया। FSS-1 पांच फ्लीट सपोर्ट शिप में पहला है। करीब 43 हजार 500 टन वजन वाले ये जहाज समुद्र में नौसेना के युद्धपोतों को ईंधन और दूसरी जरूरी चीजों की आपूर्ति करेंगे। इससे युद्धपोतों को बार-बार बंदरगाह लौटने की जरूरत कम होगी और हिंद महासागर क्षेत्र में उनकी लंबे समय तक तैनाती संभव होगी।
खास बात ये है कि FSS-1 को स्टील कटिंग के सिर्फ 18 महीने बाद लॉन्च किया जा रहा है। वहीं, नई स्लिपवे-4 और 300 टन की क्रेन की मदद से हिंदुस्तान शिपयार्ड अब 45 हजार DWT तक के बड़े और जटिल जहाजों का निर्माण और लॉन्च कर सकेगा।
वीडियो कैप्शन: राजनाथ सिंह ने नौसेना का पहला फ्लीट सपोर्ट शिप लॉन्च किया।