राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन की सरकार के प्रमुखों की बैठक से इतर ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष इमोमाली सोबिरजोदा के साथ सार्थक चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इसमें क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुशान्बे में SCO शासनाध्यक्षों की बैठक के दौरान, ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर विचार साझा किए, जिसमें क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।वहीं राजनाथ सिंह ने वहां पर भारतीय समुदाय और तजाकिस्तान के लोगों से मुलाकात भी की।
तजाकि लोगों ने राजनाथ का अच्छे से स्वागत किया। इससे पहले दुशान्बे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री इमोमाली सोबिरजोदा और वहां के विदेश मंत्रालय के अधिकारी शेराली जोनोन ने उनका स्वागत किया। शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इसमें विशेष रूप से व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार तथा सांस्कृतिक एवं मानवीय आदान-प्रदान जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। फोटो स्त्रोत: X/ rajnathsingh