राजनीति

रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों से पार्टी की सभी कमेटियों के जल्द गठन करने को कहा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों से पार्टी की सभी कमेटियों के जल्द गठन करने को कहा

सितंबर 25, शिमला (हिमाचल प्रदेश): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों से पार्टी की सभी कमेटियों के जल्द गठन करने को कहा है, जिससे संगठन का कामकाज प्रभावी ढंग से पूरा हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों को एक साल रह गया है इसलिए संगठन जमीनी स्तर पर प्रभावी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उस पर उन्हें हर स्तर पर खरा उतरना होगा। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा बैठक करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि जो पदाधिकारी संगठन के कामकाज को समय नही दे पा रहें है या बैठकों से अनुपस्थित रहें रहे है,उनकी जगह नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे लाए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों से एक एक कर वार्तालाप किया और जिलों व ब्लॉकों में कांग्रेस की राजनैतीक स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को पूरे तालमेल से कार्य करना होगा।

रजनी पाटिल ने जिला प्रभारियों से अपने अपने प्रभाग में नियमित तौर पर दौरा करने व बैठके करने को कहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों जिला प्रभारियों जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के कार्यो की रिपोर्ट समय पर देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसी भी निर्देश की अवहेलना सहन नही होगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन के साथ कार्य करने को कहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।