देश

रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरूद्ध की गई बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय: राकेश जम्वाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरूद्ध की गई बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय: राकेश जम्वाल

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें: राकेश जमवाल

नवंबर 16,शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरूद्ध की गई बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताया है। एक बयान में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में अपना जनाधार खो चुकी है और लगातार राजनीतिक पतन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राकेश जम्वाल ने कहा कि कांगे्रस मुक्त भारत की दिशा में बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस नेतृत्व बुरी तरह बौखलाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल को अपनी टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए अन्यथा भाजपा प्रदेशभर में व्यापक लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह पर की गई आलोचना पर राकेश जम्वाल ने निंदनीय कहा। यह विषय भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक टकराव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दोनों दलों के प्रमुख नेताओं के बीच तीखी बहस दिखती है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक विभाजन गहरा जाए और मतदाता अपनी निष्ठा पर पुनर्विचार करें, साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।