मनोरंजन

रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'

साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले तमिल मेगास्टार रजनीकांत की अगली फिल्म 'जेलर 2' अगले महीने रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने अब तक इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए हैं.

वहीं मंगलवार को इसका तीसरा गाना 'वन नेम' भी रिलीज कर दिया है. ये एक लिरिकल वीडियो है जिसमें रजनीकांत को मजबूती के साथ पेश किया गया है. ये गाना रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाता है.

'वन नेम' गाना रिलीज

सन टीवी के यूट्यूब चैनल से मेकर्स ने फिल्म का नया गाना वन नेम रिलीज किया है.

इसे साउथ के मशहूर संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. जबकि गाने को लिखा है सुपर सुबू ने.

वहीं गाने को योगिसेकर, जगदीश कुमार, शेनबागराज, गोविंद प्रसाद, बलराज और श्रीधर सेन जैसे सिंगर्स ने मिलकर गाया है.

ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो

जिस तरह से जेलर का गाना 'हुकुम' रजनीकांत की तारीफ में बनाया गया था, उसी तरह वन नेम भी पूरी तरह रजनीकांत को समर्पित है.

ये एक दमदार मास एंथम है, जिसमें तेज बीट्स, शानदार म्यूजिक और हाई एनर्जी वला कोरस है. कमेंट सेक्शन में फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. रजनीकांत के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं.

वहीं अनिरुद्ध के दमदार संगीत के लिए फैंस उनकी भी तारीफ कर रहे हैं.

पहले रिलीज हुए थे ये 2 गाने

वन नेम से पहले मेकर्स ने जो दो गाने रिलीज किए थे वो है 'अला बोलेलो' और 'वन सन वन मून'. 'अला बोलेलो' को भी अनिरुद्ध ने कंपोज किया था और इसके लिरिक्स अरुणराजा कामराज ने लिखे थे.

जबकि 'वन सन वन मून' को अनिरुद्ध और एमएस कृष्णा ने गाया था.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bo

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रजनीकांत के सिनेमा के 50वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘जेलर 2’ की तीसरी धुन ‘वन नेम’ रिलीज हुई है। यह गाना उनके करियर के आधे शताब्दी के सफर को सराहते हुए उनके प्रशंसकों को उत्साहित करता है। यह खबर इसलिए खास है क्योंकि रजनीकांत को तमिल सिनेमा के ‘सुपरस्टार’ के रूप में माना जाता है और उनकी हर नई रचना को बड़े पैमाने पर ध्यान मिलता है। जनता के लिए यह उनके 50 साल के सफर की याद दिलाता है, जिससे उनके फ़िल्मी योगदान के प्रति गर्व और प्रेरणा बढ़ती है, और फ़िल्मी उद्योग में नई ऊर्जा का संचार होता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।