राजनीति

राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

अगस्त 09, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को पोस्ट कोड-26028 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों के लिए 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 239 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजनीतिक शास्त्र एक विषय है जो सरकार, राजनीति, नीति और सार्वजनिक प्रशासन के सिद्धांतों और अभ्यासों का अध्ययन करता है। यह छात्रों को लोकतंत्र, शासन और राजनीतिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ देता है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित इस स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे 95 नए शिक्षकों की नियुक्ति तय होगी, जो स्कूलों में राजनीतिक शिक्षा को सुदृढ़ करेगा। यह कदम शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने और छात्रों में नागरिक जागरूकता जगाने का उद्देश्य रखता है। आम जनता के लिए इसका असर ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।