राज्य

राजसमंद में मृत मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग में मचा हड़कंप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजसमंद में मृत मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग में मचा हड़कंप

राजसमंद में चारे के बीड़े में तेंदुए का करीब एक साल का शावक मृत मिला। प्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष के दौरान सीने पर चोट लगने से मौत की आशंका जताई गई है।

राजसमंद, 26 नवंबर | राजसमंद में चारे के बीड़े में तेंदुए का शावक मृत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चारा काटने पहुंची महिला श्रमिकों ने शावक को खेत में लेटे हुए देखा तो दहशत के चलते काम रोक दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की झीलवाड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मृत शावक को भगततलाई वन नाका पहुंचाया। यहां पशु चिकित्सक की देखरेख में शावक का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद वन विभाग की ओर से नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।

वन विभाग के अनुसार मृत शावक की उम्र करीब एक साल थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आपसी संघर्ष के दौरान सीने पर चोट लगने से उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजसमंद में चारे के बीड़े में एक साल का तेंदुआ शावक मृत पाया गया, जिसे वन विभाग ने जांच के लिये बुलाया। यह घटना वन्यजीव संरक्षण और कृषि के बीच टकराव का उदाहरण है। तेंदुआ शावक की मृत्यु से स्थानीय वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वन विभाग को शिकार रोकथाम के उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता महसूस होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि किसानों को चारे के बीड़े लगाने में अधिक सावधानी बरतनी होगी, तथा वन विभाग को संरक्षण नीतियों को बेहतर बनाना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।