राजस्थान में 6°C, MP में पारा 7°C पहुंचा:यूपी-बिहार में कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी; बंगाल-झारखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी जारी है। इसके असर से मैदानी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को राजस्थान के फतेहपुर में पारा 5.7°C दर्ज किया गया। एमपी में कटनी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7°C तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7°C रहा।
ठंड के साथ ही कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह घना कोहरा छाया है। इधर चक्रवाती तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
सैटेलाइट तस्वीर में बादलों का मूवमेंट देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: शीतलहर की चपेट में कई इलाके, 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर समेत 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; 3 दिन बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कटनी के करौंदी में रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल-जबलपुर समेत प्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना; 21 को भागलपुर-कटिहार में हैवी रेन का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती 'अकवान' तूफान का असर बिहार में भी दिखने लगा है। गयाजी में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, वहीं बेगूसराय-नालंदा में बादल छाए है। आज यानी 20 नवंबर को पूर्वी और मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, ठंड बढ़ी तो अलाव तापते दिखे लोग
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिखने लगा है। रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से शहर में कुछ जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 6 शहरों का तापमान माइन
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत में इस सप्ताह ठंड की लहर ने कई राज्यों को प्रभावित किया है, जहाँ राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में तापमान 6–7°C तक गिरा है, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू‑कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस मौसम परिवर्तन से कोहरे की भी शुरुआत हुई है, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो रही है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कृषि, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव पड़ सकता है। आम जनता को ठंडी हवा में श्वसन रोगों का जोखिम बढ़ सकता है, और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रह