राजस्थान: अजमेर में अखिल भारतीय एनसीसी गर्ल्स ट्रैकिंग शिविर के तहत फ्लैग डाउन कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अजमेर, 29 अक्टूबर। अजमेर के आनासागर चौपाटी पर गुरुवार को 11 राज बटालियन एनसीसी यूनिट की ओर से अखिल भारतीय एनसीसी गर्ल्स ट्रैकिंग शिविर के तहत फ्लैग डाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजमेर की महापौर अनामिका शर्मा, विधायक अनीता भदेल, सोफिया कॉलेज प्राचार्य प्रो. सिस्टर पर्ल, ग्यारह राज बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय दाधीच, पर्यावरणविद् मृंगाका उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि अजमेर में यह अखिल भारतीय गर्ल्स ट्रैकिंग शिविर छब्बीस अक्टूबर से तीन नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आई पांच सौ पच्चीस छात्रा कैडेट भाग ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य छात्रा कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना हैं।
शिविर के दौरान कैडेट्स को अजमेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराने के साथ ट्रैकिंग, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। फ्लैग डाउन कार्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स ने एनसीसी की एकता और अनुशासन की भावना का संदेश दिया।
बाइट विधायक अनीता भदेल अजमेर महापौर, अनामिका शर्मा
11 राज बटालियन, एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल अजय दाधीच