राज्य

राजस्थान में छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान में छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत

राजस्थान के विभिन्न जिलों में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा की और व्रत का पारण किया।

अजमेर। राजस्थान में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके साथ ही महाव्रत का पारण किया।

इस अवसर पर श्रद्धालु नदी, तालाबों और विभिन्न जलाशयों में उतरकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते नजर आए। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी आयु की कामना की।

छठ पूजा में पारंपरिक प्रसाद का भी विशेष महत्व रहा। पूजा के लिए ठेकुआ, कचौनिया और विभिन्न ताजे फलों सहित पारंपरिक पकवानों का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा के सभी अनुष्ठान संपन्न किए।

अजमेर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और नीमकाथाना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सूर्य उपासना, लोक परंपराओं और छठी मैया के जयकारों के बीच प्रदेशभर में छठ महापर्व का समापन हुआ।

होल्ड बाईट

1- काजल-अजमेर।

2 श्रद्धालु श्रीगंगानगर

  1. किरण चित्तौड़गढ़।

4 कमलेश नीमकाथाना।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ महापर्व राजस्थान के ग्रामीण और शहरी दोनों हिस्सों में बड़े जोश से मनाया जाने वाला एक पारंपरिक धार्मिक पर्व है, जिसमें श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और व्रत रखते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि आधुनिक समाज में भी लोक आस्था और परंपराएँ जीवित हैं तथा सामुदायिक एकता को बढ़ावा देती हैं। इस प्रकार के पर्व से लोगों में एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और परस्पर सम्मान की भावना जागृत होती है, जिससे सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और ग्रामीण-शहरी संवाद में सकारात्मक बदलाव आता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।