राजस्थान: एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही हैं कांग्रेस— केंद्रीय मंत्री वैष्णव, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के तहत जनसभा को किया संबोधित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 5 नवंबर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। केन्द्रीय मंत्री वैष्णव गुरुवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने ईवीएम में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम आने के बाद जनता ने जिसे पसंद किया, उसे सेवा का अवसर दिया। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को मौका मिला, लेकिन भाजपा ने कभी संस्थाओं पर आरोप नहीं लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केरल में चुनाव जीतती है, तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से सोशल मीडिया के बजाय संसद में आकर मुद्दों पर चर्चा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। केवल संविधान की किताब उठाने से कुछ नहीं होगा, उसके सार को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है। अब भारत दुश्मन के देश में घुसकर वार करता है। कांग्रेस के शासन में पनपे नक्सलवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जड़ से समाप्त किया है। इसी तरह नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में उन्होंने कहा कि रेलवे और राज्य सरकार के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक साक्ष्य सामने आने के बाद राज्य सरकार एनआईए से जांच कराने के बारे में निर्णय करेगी। केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्री ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की गई है।