राज्य

राजस्थान: कर्नाटक के राज्यपाल और प्रधान महालेखाकार ने की राज्यपाल बागडे से मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान: कर्नाटक के राज्यपाल और प्रधान महालेखाकार ने की राज्यपाल बागडे से मुलाकात

जयपुर, 16 सितम्बर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से बुधवार को लोकभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पहुंचकर मुलाकात की। उनकी यह शिष्टाचार भेंट रही। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इसके साथ ही राजस्थान की प्रधान महालेखाकार मणि के. ने भी लोकभवन में पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। प्रधान महालेखाकार ने इस दौरान राज्यपाल बागडे को राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण—वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।