अपराध

राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; 36 लोग 3 गाड़ियों से खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; 36 लोग 3 गाड़ियों से खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात 1 बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के दो बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। वहीं ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात 1 बजे हुआ।

क्रूजर चकनाचूर हो गई। शव और घायल गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में सवार सभी लोग धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे। क्रूजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे।

हादसे में इनमें से सज्जन (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), सुशीला (62), कैलाश (35) व उनकी पत्नी अनीता (34), सानवी (3), बाबूलाल (75), जाह्नवी (7) और माधवी (32) की मौत हुई है। परिवार के कुल 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में मंगलवार को धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचे थे।

अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने डांस करने के वीडियो भी बनाए थे। खाटूश्यामजी और सांवरिया सेठ में ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाया था। हादसे में सज्जन (62) और उनकी पत्नी उषा बाई (60), बाबूलाल (75) व उनकी पत्नी सुशीला (62), बेटा कैलाश (35), बहू अनीता (34) पत्नी कैलाश, पोती जाह्नवी (7) और माधवी (32) व सानवी (3) की मौत हुई है।

सज्जन और बाबूलाल भाई थे। सानवी, सज्जन की पोती है और माधवी बहू है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

रात के अंधेरे में तेज़ी से चलती क्रूजर ने परिवार की शांति को चीर दिया। इस दुखद घटना से हमें याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न केवल कानूनी ज़िम्मेदारी है, बल्कि मानवीय दायित्व भी है। चलिए, हर ड्राइवर को गति सीमाओं का सम्मान करने, सीटबेल्ट पहनने और रात्रि में सावधानी बरतने का संकल्प लें। इस प्रकार हम अनगिनत जानें बचा सकते हैं और समाज को सुरक्षित, सहानुभूतिपूर्ण बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।