राजस्थान: खातीपुरा में आधुनिक टर्मिनल विकसित होने से रेल परिचालन की क्षमता बढ़ी, नई रेल सेवाएं शुरू करना हुआ संभव: रेलमंत्री, खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए नई रेल सेवा शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 26 अक्टूबर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।
''जयपुर के गांधीनगर और मुख्य रेलवे स्टेशन पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए खातीपुरा में आधुनिक टर्मिनल विकसित किया गया। इससे रेल परिचालन की क्षमता बढ़ी है और नई रेल सेवाएं शुरू करना संभव हुआ है।'' केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा के शुभारंभ पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
''उन्होंने कहा कि हाल ही में खातीपुरा से दरभंगा के लिए रेल सेवा शुरू की गई थी और अब जमशेदपुर तथा कोलकाता क्षेत्र के लिए नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।“ रेल मंत्री ने कहा कि स्टेशन की क्षमता बढ़ने के साथ भविष्य में और नई रेल सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। इससे पूर्वी भारत से जयपुर आने वाले यात्रियों के साथ-साथ राजस्थान से दूसरे राज्यों में यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है और रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खातीपुरा-टाटानगर-सांतरागाछी उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी क्षेत्र के आवागमन के साधनों का अच्छा होना जरूरी हैं। रेल विकास से पर्यटन और व्यापार बढ़ता हैं। जयपुर की चारों दिशाओं में रेल विस्तार हो रहा हैं। गांधीनगर और जयपुर जंक्शन स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ रही हैं।
717 करोड़ की लागत से जयपुर जंक्शन का पुनर्विकास हो रहा हैं। जयपुर मैट्रो को रेलवे स्टेशन से जोड़ा रहा हैं। राज्य में 85 स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना के तहत विकास हो रहा हैं। स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधा का विकास हो रहा हैं। नई रेल सेवा से विद्यार्थियों और व्यापारियों को बहुत फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ें। खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।