राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट, पारा 10°C से नीचे आया:दिल्ली की हवा लगातार 10वें दिन जहरीली; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी के बाद पारा लगातार गिर रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में कोहरा बढ़ गया है। रात का पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया। देश के मैदानी शहरों में भोपाल छठे स्थान पर रहा। यहां का पारा शिमला 9.2 °C और शिलांग 9.3°C से भी नीचे पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… 1.
पश्चिम बंगाल में 3 से 5°C गिर सकता है तापमान IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बंगाल में सर्दी महसूस की जा सकती है, क्योंकि न्यूनतम तापमान में 3 से 5°C की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को दार्जिलिंग सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 7.6°C दर्ज किया गया। 2.
जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक पारा माइनस में सोमवार की रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां रात का तापमान माइनस 1.6°C तक गिर गया। पहलगाम में तापमान माइनस 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। मैप में देशभर का तापमान अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 नवंबर 27 नवंबर अब प्रदूषण का हाल नई दिल्ली में मंगलवार को डेटा रिकॉर्ड करने वाले 58 मॉनिटरिंग स्टेशन में से 34 स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता 'खराब', 19 पर मॉडरेट और 5 पर बहुत खराब कैटेगरी में रही।
IMD के 'एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम' ने अनुमान लगाया है कि अगले 3 दिन तक दिल्ली की हवा बेहद खराब रहने की संभावना है। CPCB के अनुसार, 0-50 AQI को अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। मौसम की 2 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में टिप ऑफ द डे
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट के कारण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यह खबर बताती है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 10°C से नीचे गिर गया है, जबकि जम्मू‑कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के बाद भी तापमान घट रहा है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि शीतलहर से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, खासकर बुजुर्गों और श्वसन रोगियों पर। आम जनता को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने, गर्म कपड़े पहनने और बाहर कम समय बिताने की सलाह दी जाती है।