राजस्थान में ओले गिरे, छत्तीसगढ़ में बाढ़:इंद्रावती नदी में जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा; उत्तराखंड में 51 ट्रैकर्स 2 दिन से फंसे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भारी बारिश के बाद बस्तर की इंद्रावती नदी का जलस्तर 12.39m पहुंच गया। यह 53 साल का रिकॉर्ड है और 9 जुलाई 1973 के 12.18m के पुराने रिकॉर्ड से 21cm ज्यादा है। जगदलपुर में बाढ़ के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। ड्रोन तस्वीरों में इन इलाकों में पानी भरा दिखाई दे रहा है।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम बदलने से रात में ठंड बढ़ गई और शेखावाटी में न्यूनतम पारा 20°C से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पारा 3-4°C बढ़ सकता है। उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे पर्वतारोहियों, ट्रैकर्स और सपोर्ट स्टाफ को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
136 लोगों में से 85 को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 51 लोग अभी फंसे हुए थे। यूपी में बारिश के बीच 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में गंडक नदी में बाढ़ आ गई, जिससे 2 गांवों के करीब 1,400 परिवार प्रभावित हुए हैं।
इनमें 600 परिवार तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.7°C नीचे चला गया। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar