राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 22 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे तक प्रदेश में 12.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंचायत समितियों में बीकानेर जिले की रूनिया पंचायत समिति में सर्वाधिक 18.8 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ और उदयपुर जिले की भींडर पंचायत समिति में सबसे कम 5.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक औसतन 14.70 प्रतिशत मतदान हुआ।
इनमें मौजमाबाद में सर्वाधिक 16.79 प्रतिशत और गोविंदगढ़ में सबसे कम 12.91 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान केंद्रों पर युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई केंद्रों पर कतारें लगी हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी की सूचनाएं भी मिली हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने परिवार के साथ मौजमाबाद पंचायत समिति के श्रीनिवासपुरा गांव में बूथ संख्या 92 पर मतदान किया।
उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई। वहीं, बाड़मेर जिले की मांगता पंचायत समिति के वार्ड आठ से कांग्रेस प्रत्याशी की मृत्यु के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्र पर सार्वजनिक सूचना चस्पा कर ईवीएम में प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न बंद किए जाने की जानकारी दी।
पहले चरण में प्रदेश के कुल 85 लाख एक हजार 162 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
फोटो: जयपुर जिले की ग्राम पंचायतें
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है, जिसमें 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव हो रहा है। यह चुनाव ग्रामीण शासन को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि पंचायतें स्थानीय निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि मतदाता जागरूकता बढ़ रही है, परंतु अभी भी 12.6 प्रतिशत ही मतदान कर रहे हैं। यदि मतदान बढ़ता है तो ग्रामीण विकास योजनाओं का कार्यान्वयन तेज होगा, जिससे आम जनता को बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ और बुनिय