अपराध

राजस्थान: राज्य की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस, राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान: राज्य की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस, राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू

जयपुर,23 नवम्बर। राजस्थान में बालिकाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को एमओयू किया। रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण नाम से संचालित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की मौजूदगी में ए.डी.जी. कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. रश्मि शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के 36 हजार 765 सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की 23.32 लाख बालिकाओं को बालिकाओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महानिदेशक पुलिस शर्मा ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालय स्तर पर बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए राजस्थान पुलिस की प्रतिबद्धता भी जताई और अधिकारियों को इस कार्य में राजस्थान पुलिस से जुड़े संस्थानों का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. रश्मिी शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग का यह साझा प्रयास बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विद्यालयों में सुरक्षित, संवेदनशील एवं भरोसेमंद वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

एडीजी लता मनोज कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान पुलिस के सहयोग से प्रदेश के 11,701 पीईईओ/यूसीईईओ विद्यालयों के एक पीईटी अथवा सामान्य शिक्षक को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्षेत्र के विद्यालयों में एक महिला पीईटी अथवा सामान्य महिला शिक्षक को प्रशिक्षण देंगे।

विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित ये महिला शिक्षक संबंधित विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। कुल 319 प्रशिक्षण बैच आयोजित होंगे, जिनमें प्रति बैच 15 से 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से आगामी 3 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों के साथ आपातकालीन सहायता सेवाओं और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य एवं पोषण, जेंडर संवेदनशीलता, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप और दीपक भार्गव सहित राजस्थान पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजस्थान में 23.32 लाख बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम "रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण" के नाम से चलाया जाएगा, जिसमें पुलिस और शिक्षा विभाग ने मिलकर एमओयू पर हस्ताक्षर किये। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए व्यावहारिक कौशल सिखाना आवश्यक है, जिससे वे आत्मविश्वास और स्वयं को बचाने की क्षमता विकसित कर सकें। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि सुरक्षित और सशक्त युवा समाज की नींव मजबूत करते हैं,

🎙️ जनता का संदेश का मत

रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कार्यक्रम से बालिकाओं को सशक्त बनाना, समाज में सुरक्षा और समान अधिकारों का संदेश देता है। यह पहल दिखाती है कि शिक्षा और पुलिस के सहयोग से महिलाओं को आत्मरक्षा की कला सिखाई जा सकती है, जिससे वे अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकें। इस कदम से न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना भी प्रबल होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।