राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 का निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पर्यटन विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली जांची, परिवादियों से फोन पर की बात
जयपुर। 16 नवंबर। शासन सचिव, पर्यटन विभाग शुचि त्यागी ने सोमवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन, देवस्थान तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से संबंधित दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शुचि त्यागी ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और विभिन्न शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कुछ मामलों का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित परिवादियों से फोन पर बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मचकुंड मंदिर की मरम्मत, वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के आवेदनों और पर्यटन विभाग के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की गई।
शासन सचिव ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता नहीं हो, बल्कि परिवादी की समस्या का वास्तविक समाधान और उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के फॉलो-अप और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही विभिन्न जिलों से प्राप्त शिकायतों के औसत निस्तारण समय और परिवादियों के संतुष्टि प्रतिशत की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया।
शुचि त्यागी ने हेल्पलाइन पर कार्यरत कार्मिकों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और तत्पर रहने तथा प्रत्येक परिवादी को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 एक सरकारी कॉल सेंटर है, जहाँ पर्यटकों और नागरिकों की शिकायतें और सुझाव लिए जाते हैं। यह हेल्पलाइन पर्यटन, देवस्थान, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है। शुचि त्यागी के निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई जा रही है। यह कदम सरकार की सेवा सुधार नीति को सुदृढ़ करता है, जिससे नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा। आम जनता को बेहतर सूचना पहुँच, तेज़ समस्या समाधान और पर्यटन अनुभव