राजस्थान- शहरों से ज्यादा गांवों में महंगाई की मार:6 तरह की दालें और सरसों तेल के दाम बढ़े, लेकिन आटा सस्ता, जानिए-परिवार का बजट कितना बिगड़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →राजस्थान में महंगाई की मार शहरों से ज्यादा गांवों पर पड़ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार शहरों में खुदरा महंगाई दर 5.09% है, जबकि गांवों में यह 6.33% तक पहुंच गई है। दाल की कीमतें 30 रुपए प्रति किलो तक बढ़ी हैं। वहीं तड़का लगाने वाला सरसों का तेल 28 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि, आफत के साथ-साथ 2 बड़ी राहतें भी हैं... 1.
गेहूं के दाम घटने से आटा सस्ता हुआ है। 2.
राजस्थान में महंगाई की रफ्तार देश के औसत से तीन गुना कम है। इधर, कम बारिश और खरीफ फसलों के घटे रकबे ने आने वाले दिनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस महंगाई से एक आम परिवार की जेब पर कितना बोझ बढ़ा है और आगे क्या और महंगा हो सकता है?
पढ़िए- मंडे स्पेशल स्टोरी में...
सबसे पहले जानिए- क्या कहती है महंगाई पर जारी ताजा रिपोर्ट 12 नवंबर 2026 को जारी हुई उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान की कुल महंगाई दर (खुदरा) 5.71% से बढ़कर 5.89% हो गई है। लेकिन देशभर की महंगाई के मुकाबले राजस्थान में महंगाई की रफ्तार देश से तीन गुना कम है। देश में औसत महंगाई 6.09 फीसदी है। लेकिन एक बात ये भी गौर करने वाली है कि शहरों के मुकाबले राजस्थान के गांवों में महंगाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहरों में महंगाई की दर 5.09% है तो गांवों में 6.33% है। इसका असर खाने-पीने की चीजों के दामों में देखने को मिल रहा है। महंगाई के दौर में 2 बड़ी राहतें कौनसी हैं? 1.
देश के औसत के मुकाबले कम महंगाई देश में महंगाई 0.55 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ी है, जबकि राजस्थान में इसका प्रतिशत 0.18 है। यानी राजस्थान में महंगाई बढ़ने की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से करीब तीन गुना कम है। वहीं, देश के 28 राज्यों में महंगाई के मामले में राजस्थान 11वें स्थान पर है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से तुलना करें तो वहां महंगाई दर 7.19% है। 2.
आटे की कीमतें घटीं गेहूं के थोक भाव में सरकारी बिकवाली के कारण गिरावट आई है। पहले गेहूं के भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल (100 किलो) तक पहुंच गए थे, जो अब घटकर करीब 2950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। यानी एक क्विंटल पर 250 रुपए की कमी आई है। सरकार की ओर से बाजार में गेहूं की बिक्री बढ़ाने से उपलब्धता बढ़ी है, जिसका असर थोक कीमतों पर पड़ा है।
अब जानते हैं रसोई के बजट पर कितना असर डाल रही महंगाई राज्य में जनवरी 2026 में महंगाई दर 3.17% थी। लेकिन पिछले 9 महीने में महंगाई दर बढ़ने का असर रसोई के बजट पर पड़ा है। चार सदस्यों वाले एक परिवार का उदाहरण लें। यदि महीने में एक-एक किलो मूंग, काली, अरहर, उड़द और चौला दाल खरीदी जाती है, तो पहले इन पांच किलो दालों पर 605 रुपए खर्च होते थे।
अब इन्हीं दालों के लिए 675 रुपए देने पड़ेंगे। यानी हर महीने 70 रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे। सालभर में यह अंतर 840 रुपए हो जाएगा। इस तरह दाल की बढ़ी कीमतें मिलकर घरेलू बजट पर सीधा असर डाल रही हैं। सरसों के तेल से तड़का लगाना महंगा, सोयाबीन-मूंगफली स्थिर जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से 14 नवंबर 2026 को उपलब्ध कराए गए बाजार भावों के अनुसार, राजस्थान में सबसे ज्यादा मांग सरसों के तेल की होती है।
सरसों के तेल के 15 किलो के पीपे (टिन) की कीमत पहले 2800 रुपए थी, जो अब बढ़कर 3200 रुपए हो गई है। यानी एक पीपे पर 400 रुपए का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। हालांकि, दूसरे विकल्प सोयाबीन और मूंगफली तेल के भाव देखें तो इनमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सोयाबीन का 15 किलो का पीपा करीब 2400 से 2500 रुपए में बिक रहा है।
व्यापार संघ के मुताबिक इस बार मंडियों में मूंगफली का औसत भाव 7,075 रुपए प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल इसी तारीख के 5,221 रुपए के मुकाबले करीब 36% ज्यादा है। हालांकि मूंगफली तेल के मामले में फिलहाल खास तेजी दर्ज नहीं हुई है। मूंगफली तेल के 15 लीटर के पीपे का भाव लगभग 2,800 रुपए के आसपास बना हुआ है।
भविष्य में और कितनी बढ़ सकती है महंगाई?
कृषि आयुक्त नरेश गोयल के अनुसार, इस बार खरीफ सीजन में राजस्थान के कई इलाकों में कमजोर बारिश दर्ज हुई है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई। राज्य में कुल खरीफ बुवाई का क्षेत्र पिछले साल की तुलना में करीब 5 लाख हेक्टेयर कम रहा। सबसे ज्यादा असर बाजरे पर पड़ा। इसका रकबा 43.15 लाख हेक्टेयर से घटकर 40.55 लाख हेक्टेयर रह गया।
मूंग की बुवाई 23.58 लाख से घटकर 23.17 लाख हेक्टेयर हुई। सोयाबीन का रकबा 9.83 लाख से घटकर 9.32 लाख हेक्टेयर रह गया। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कैलाश शर्मा के अनुसार इस बार खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा कम रहने से बाजार में आगे नई आवक कम रहने से महंगाई की चिंता अभी से बनी हुई है।
हालांकि, नई उपज अभी पूरी तरह मंडियों में नहीं पहुंची है, लेकिन कम उत्पादन की आशंका का असर पुराने स्टॉक की कीमतों पर भी पड़ता है। कारोबारी भविष्य में सप्लाई कम रहने की संभावना को देखते हुए पुराने माल के भाव बढ़ा देते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाली आवक, स्टॉक की उपलब्धता और मांग भी कीमतें तय करने में भूमिका निभाती हैं।
ऐसे में नई फसल बाजार में आने से पहले ही पुरानी दालों के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान में ग्रामीण इलाकों पर महंगाई का असर शहरों से अधिक गंभीर हो रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, गांवों में खुदरा महंगाई दर 6.33% है, जबकि शहरों में 5.09% है। दालों और सरसों तेल के दाम 30 रुपये और 28 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं, जिससे परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालती है और नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर रोज़मर्रा के खर्चों में वृद्धि और खाद्य सुरक्षा पर दबाव के रूप में दिखाई द