राज्य

राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी; बिहार-यूपी समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी; बिहार-यूपी समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C दर्ज किया गया। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब पछुआ हवा चल रही है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। यूपी में मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। कासगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इनके असर से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा।

शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर राजस्थान: राज्य में ओले गिरे, 5 डिग्री तक गिरा पारा राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है।

बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय है।

इस वजह से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार, वाराणसी समेत 37 जिलों में अलर्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 5 जिलों में आज बारिश की संभावना, 18 अक्टूबर तक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।