राज्य

राजस्थान के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद, यात्रियों ने रखे सुझाव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद, यात्रियों ने रखे सुझाव

जयपुर, 22 अक्टूबर। रेलवे की ओर से गुरुवार को राजस्थान के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें यात्रियों से सीधा संवाद कर रेल सुविधाओं, यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं और सुधार संबंधी सुझावों की जानकारी ली गई। साथ ही, यात्रियों को रेल परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के 37 स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जयपुर रेलवे स्टेशन पर अपर महाप्रबंधक जे.एस. लाकरा और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने यात्रियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। अजमेर मंडल के 18 स्टेशनों पर भी जनसंवाद के जरिए यात्रियों के अनुभव और समस्याएं जानी गईं। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अजमेर और ब्यावर स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने अजमेर से ब्यावर के बीच ट्रेन में यात्रा कर यात्रियों से सुझाव भी लिए तथा समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जोधपुर मंडल के 18 स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने यात्रियों से संवाद कर रेल परिसर और ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। वहीं, बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने यात्रियों से उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रेलवे के विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में प्राप्त सुझावों और समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रेल सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजस्थान में रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ यात्रियों ने सीधे अपने सुझाव और समस्याएँ बताईं। यह पहल रेलवे को यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक मंच देती है। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा गुणवत्ता, स्वच्छता और सुविधा में सुधार के लिए उपयोगी फीडबैक इकट्ठा करना है। यह कदम यात्रियों को आवाज़ देता है, जिससे उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नीतियाँ बनाई जा सकती हैं। परिणामस्वरूप, यात्रियों को बेहतर सफ़र अनुभव, साफ-सुथरे ट्रेनों और सुव्यवस्थित सुविधाओं का

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।