खेल

राजस्थान विश्वविद्यालय में ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजस्थान विश्वविद्यालय में ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन

कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा- स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में खेल और स्वास्थ्य की अहम भूमिका

जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने ‘स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड वेलबीइंग’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. रागिनी राणावत और डॉ. रश्मि बुंडेल ने किया है। पुस्तक में खेल, स्वास्थ्य और शारीरिक एवं मानसिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स मेडिसिन, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, योग, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, पोषण और मीडिया स्पोर्ट्स जैसे विषयों पर जानकारी दी गई है। पुस्तक की विषयवस्तु अकादमिक और शोध अनुभवों के आधार पर तैयार की गई है।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि खेल और स्वास्थ्य एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। सकारात्मक सोच विकसित करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में खेल एवं योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विमोचन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुरेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।