खेल

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किया है.

रजत पाटीदार ने बीसीसीआई के सामने अपनी स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें आगामी टूर्नामेंट से बाहर रखा जाए.

रजत पाटीदार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि तिलक वर्मा टीम को लीड कर रहे होंगे. उन्हें इंडिया ए के स्क्वाड में आयुष बदोनी ने रिप्लेस किया है.

बडोनी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. रणजी ट्रॉफी में अब तक 4 मैच खेलकर 559 रन बना चुके हैं. आयुष के बल्ले से दो डबल सेंचुरी भी निकली हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन कतर में होगा और टूर्नामेंट की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है.

भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के साथ खेलेगी.

इस टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं.

वहीं यह हर्षित राणा के लिए भी वापसी सीरीज होगी, जो पिछले कई महीनों से चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी गेम फिटनेस साबित करने के बाद हर्षित की टीम इंडिया में वापसी संभव है.

🚨 India A Rising Stars Asia Cup Squad Update 🚨 Rajat Patidar has communicated to the BCCI that he should not be considered for selection in the 50-over format as he manages his existing injuries. 📌Rinku Singh named new vice-captain 📌 Ayush Badoni replaces Patidar.

More details 🔽 https://t.co/lYEM3nsBIa BCCI (@BCCI) November 8, 2026

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वाड: त

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।