राज्य

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी

अक्तूबर 06 शिमला (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 (RGSSY) के तहत ई-टैक्सी के एक्स-शोरूम मूल्य पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई।

बैठक में दो आवेदकों संदीप कुमार पुत्र मान सिंह को 7,49,950 रुपए तथा ईश्वर दास पुत्र ठाकुर दास 7,17,000 रुपए सब्सिडी देने के मामलों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा गया। समिति ने दोनों आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों एवं योजना के तहत निर्धारित पात्रता तथा प्रक्रिया की समीक्षा के बाद मंजूरी दी।

जिला में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत अब तक कुल 11 आवेदकों ने पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है। इनमें से 5 आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा पहले ही अनुमोदित किया जा चुका है। इनमें 02 आवेदनों को 28 जून, 2025 तथा 03 आवेदनों को 17 जुलाई, 2025 को अनुमोदन प्रदान किया गया था।

बैठक में बताया गया कि शिमला जिला में अब तक कुल 7 लाभार्थी राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इन लाभार्थियों को अब तक कुल 60 लाख 94 हजार 295 रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। योजना के सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में शिमला जिला में इस योजना के तहत 20 ई-टैक्सियां संचालित हो रही हैं।

इससे जहां युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ परिवहन को भी बढ़ावा मिल रहा है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहन लाल, जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नागरयक, महाप्रबंधक जीआईसी संजय, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 (RGSSY) के तहत शिमला जिले में ई‑टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने के निर्णय को मंजूरी मिली है। यह पहल नई ऊर्जा से चलने वाले टैक्सी वाहनों को प्रोत्साहित कर स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखती है। इस निर्णय से दो आवेदकों को 7,49,950 रुपए की सहायता मिलेगी, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय की शुरुआत आसान होगी। आम जनता को इससे सस्ती और पर्यावरण‑अनुकूल परिवहन विकल्प मिलेंगे, साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।