राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संभागायुक्त व जिलाध्यक्षों की बैठक ली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 26 नवंबर 2026
आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम तथा उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिकाओं के कुल 427 पदों जिनमें नगरपालिक निगम भिलाई, रिसाली, चरौदा एवं बीरगांव के महापौर के 04, अध्यक्ष के 14 पद एवं पार्षद के 409 पद तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 1023 पदों जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 02, सरपंच के 100 एवं पंच के 921 पद हेतु आम एवं उप निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला एवं संभाग स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दावा-आपत्तियों के निराकरण, ऑनलाइन प्रविष्टियों एवं निर्वाचक नामावली के मुद्रण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर 30 नवंबर 2026 को अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखा जाए। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही प्रभावशील होने वाली आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का प्रभाव संबंधित निर्वाचन क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा तथा धान खरीदी जैसे पूर्व से संचालित कार्यक्रम एवं योजनाएं नियमानुसार यथावत जारी रहेंगी।
कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक सुरक्षा प्रबंध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षकों को भी अपने प्रभार क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने को कहा।
आयुक्त ने जिला एवं संभाग स्तर पर मीडिया प्रमाणन, पेड न्यूज़, व्यय अनुवीक्षण, एमसीसी आदि आवश्यक समितियों व दलों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराने के निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए आयोग के ‘जाबो’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक तैयारी को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आगामी आम एवं उप निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हों।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ने 26 नवंबर 2026 को रायपुर में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की। यह बैठक राज्य स्तर पर चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे चुनावी व्यवस्था में सुधार, मतदाता शिक्षा और मतपत्र की सही गिनती पर असर पड़ेगा। आम जनता को इससे बेहतर मतदान अ
🎙️ जनता का संदेश का मत
निर्वाचन प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और समावेशिता समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है। जब सभी स्तरों के अधिकारी मिलकर चुनावी व्यवस्था को बेहतर बनाते हैं, तो नागरिकों को विश्वास मिलता है कि उनके मत की कद्र होती है। यह पहल हमें याद दिलाती है कि न्यायसंगत और खुली प्रक्रिया से ही हम सामाजिक समरसता और विकास की दिशा तय कर सकते हैं।